Sarathi sahayata sangathan all india drivers sangathan

सारथी सहायता संगठन एक संगठन है, जो चालक को सहायता एवम एक दूसरे के जानकारी विचार सहयोग इत्यादि को साझा करने में सक्षम है।

sarathi sahayta sangathan

संगठन से जुड़ कर कई चालक इससे लाभान्वित हो रहे हैं।

संगठन समय तथा जरूरत के अनुसार चालक के हित हेतु नियमावली बनाई जाती हैं।

सारथी सहायता संगठन के द्वारा जारी नए नियमावली 2023

आज दिनांक 19/03/2023 दिन शनिवार संध्या 7:00 बजे से सारथी सहायता संगठन के कार्यकारी सदस्यों द्वारा गूगल मीट ऐप के माध्यम से एक ऑनलाइन सभा का आयोजन किया गया जिस सभा में सामिल अध्यक्ष श्री गौतम सिंह उपाध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह सचिव श्री योगेश कुमार सिंह कोषाध्यक्ष श्री चंदन कुमार राय कार्यकारी सदस्य श्री सतीश सिंह श्री पंकज कुमार सिंह श्री प्रवीण कुमार सिंह श्री पंकज कुमार साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष श्री हृदय सिंह उपस्थित थे

प्रस्ताव संख्या (1) कार्यकारी अध्यक्ष श्री हृदय सिंह द्वारा सभा की करवाई शुरू की गई

प्रस्ताव संख्या (2) अध्यक्ष श्री गौतम सिंह द्वारा सभा के समक्ष सारथी सहायता संगठन के नए नियमावली प्रस्ताव को पेश किया गया

प्रस्ताव संख्या (3) अध्यक्ष श्री गौतम सिंह द्वारा सभा में प्रस्तुत किए गए नए नियमावली प्रस्ताव को सारथी सहायता संगठन के सभी कार्यकारी सदस्यों द्वारा सर्व सहमति से समर्थन करते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए |

जो निम्न है :-
(1) सारथी सहायता संगठन के सभी सदस्यों का इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा साढ़े सात लाख रुपए का एक्सीडेंटल बीमा पॉलिसी करना सुनिश्चित किया गया |

(2) संगठन के सक्रिय सदस्य जिनका बीमा हो चुका है उनके साथ अगर दुर्घटना होती है उस स्थिति में इलाज का खर्च पॉलिसी के नियमानुसार इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा इसके लिए इफको टोकियो द्वारा मांगा गया सभी दस्तावेज हो रहे लाभान्वित सदस्य को संगठन के समक्ष उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा

(3) संगठन के सक्रिय सदस्य की दुर्घटना से आकस्मिक निधन होती है उस स्थिति में संगठन की शेष कोश में से 11000रू की तत्काल सहायता सदस्य के परिजनों को दिया जाएगा

(4) संगठन में नए सदस्य सदस्यता लिए और संगठन द्वारा उनका बीमा करने से पहले अगर सदस्य के साथ कुछ घटना होती है उस स्थिति में सदस्य का स्थिति को देखते हुए कम चोट रहने पर 11000रू जादा चोट रहने पर 25000रू एवं निधन होने पर 51000रू की सहायता संगठन की ओर से सदस्य की नॉमिनी को दिया जाएगा |

(5) हमारे सदस्य किसी भी प्रकार की नसीला पदार्थ की सेवन करने पश्चात अभिप्रयापूर्वक निधन होती है एवं शराब पीकर दुर्घटनाग्रस्त होते हैं उस स्थिति में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा आपकी किसी भी तरह की बीमा राशि वहन करने में असमर्थ रहेगी लेकिन संगठन आपके साथ हमेशा खड़ी है अभिप्रयापूर्व निधन होने पर तत्काल सहायता 11000 रू सदस्य की परिजनों को दिया जाएगा |

(6) सदस्य की निधन एक्सिडेंट न होकर आत्महत्या या कोई बीमारी से होती है उस स्थिति में भी इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी किसी भी प्रकार की सहायता राशि वहन नहीं करेगी लेकिन संगठन आपके साथ हमेशा खड़ी है तत्काल सहायता 11000रू सदस्य के परिजनों को दिया जाएगा |

(7) संगठन के सक्रिय सदस्य की किसी भी कारण से निधन होती है उस स्थिति में संगठन के सभी सदस्यों को प्रति सदस्य 251रू का श्रद्धांजलि अर्पित करना अनिवार्य होगा संगठन किन्हीं सदस्य से भी 251 रू के बाद 1 रुपया भी जादा स्वीकार्य नही करेगी अगर कोई सदस्य संगठन की इस नियम को ना मानते हुए 251 से अधिक जमा करते हैं उस स्थिति में 251 हीं जोड़ा जाएगा बचा शेष राशि संगठन की कोष में जमा कर दिया जाएगा
ओर यह 251रू का श्रद्धांजलि सभी सदस्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर संगठन के बैंक खाते में जमा करना पूर्ण रूप से अनिवार्य होगा

(8) संगठन में प्रत्येक माह 25 तारीक से 30 तारीक तक नए सदस्यों का सदस्यता लिया जाएगा |

(9) संगठन के कार्यकारी सदस्यों का प्रत्येक माह 25 तारीक को संध्या 7:00 बजे से 8:00 बजे तक गूगल मीट ऐप के माध्यम से मीटिंग किया जाएगा जिसमे सभी कार्यकारी सदस्यों को मीटिंग आरम्भ से अंत तक होना अनिवार्य होगा

एवं प्रत्येक माह 28 तारीक संध्या 7 बजे से 8 बजे तक कोर कमेटी सदस्यों के साथ मीटिंग गूगल मीट ऐप द्वारा किया जाएगा जिसमे सभी कोर कमेटी सदस्य एवं संगठन के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष को सामिल होना अनिवार्य होगा

ओर प्रत्येक माह 30 तारीक संध्या 7 बजे से 8 बजे तक सभी जिला अध्यक्ष सभी जिला उपाध्यक्ष सभी जिला सचिव सभी जिला कोषाध्यक्ष साथ में संगठन के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष को मीटिंग में सामिल होना अनिवार्य होगा |

(10) संगठन के कोई भी पदाधिकारी संगठन के विरुद्ध कार्य करते हैं या संगठन से मिली जिमेवारी को सही तरीके से निर्वहन नहीं कर पाते हैं उस स्थिति में संगठन आपके विरुद्ध सम्भव कार्यवाही कर सकती है l

(11) भविष्य में जरूरत के अनुसार संगठन नियमावली में संशोधन किया जा सकता है

प्रस्ताव संख्या (4) सर्व सहमति से सभा का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष श्री हृदय सिंह के द्वारा सभा की समाप्ति की घोषणा की गई एवं अध्यक्ष द्वारा सारथी सहायता संगठन के सभी

कार्यकारी सदस्यों को धन्यवाद दिया गया और सभा की समाप्ति की गई

important link

संगठन के ऑफिसियल साइट पर जाने के लिए क्लिक करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *